अवैध खनन में भारी मशीनों का उपयोग, ओपेनकास्ट की तरह खनन
धनबाद, मई 9 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद में अवैध खनन में भारी मशीनों (एक्सकेवेटर) का उपयोग किया जा रहा है। कोयला तस्कर भारी मशीनों के माघ्यम से ओपेनकास्ट की तरह कोयले का खनन करा रहे हैं। यह खुलासा ब्लॉक टू में हुआ है। एरिया प्रबंधन की रिपोर्ट के अनुसार एक्सकेवेटर जब्त किया गया, लेकिन बड़ी संख्या पहुंचकर कोयला तस्कर जब्त मशीन ले गए। मामले में सीआईएसएफ को एफआईआर कराने की सलाह प्रबंधन की ओर से दी गई है। एरिया प्रबंधन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह बेहद चिंताजनक है। भारी मशीनों का खनन में उपयोग कंपनी करती है। इस तरह की मशीन का उपयोग तस्कर करने लगेंगे तो यह गंभीर बात है। भारी मशीनों का उपयोग ज्यादा कोयला खनन के लिए किया जाता है। पहले अवैध खनन के लिए रैट होल का उपयोग किया जाता था। अब भारी मशीनों के उपयोग के खुलासे से कंपनी चिंतित है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.