नवादा, मार्च 9 -- नवादा/वारिसलीगंज, हिप्र/निसं नवादा खनन विभाग व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी कर बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। घटना 06 मार्च की शाम वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मंजौर बेलदरिया टोला में स्थित सकरी नदी की है। मौके से ट्रैक्टरों के चालक व अवैध खननकर्ता भाग निकले। खनन टीम दोनों ट्रैक्टरों को लेकर वारिसलीगंज थाना पहुंची और मामले में आरोपितों की पहचान कर 07 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। मामले में 10 लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपितों में मंजौर व मंजौर बेलदरिया टोला के 06 अवैध खननकर्ता और ट्रैक्टरों के चालक व मालिकों समेत 04 अन्य शामिल हैं। इनके विरुद्ध अवैध खनन, परिवहन, भंडारण व बालू चोरी के अलावा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाये गये हैं। कई वाहनों द्वारा खनन की सूचना खनन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.