कानपुर, मार्च 2 -- सरसौल। बरईगढ़ में सरकारी जमीनों में जमकर अवैध खनन किया गया। माड़ेपुर के अंकुर शुक्ला ने जब मुख्यमंत्री से शिकायत की तो जांच हुई और अवैध खनन मिला। जांच टीम को लेखपाल की भूमिक संदिग्ध मिली है। एसडीएम नर्वल ने लेखपाल की भूमिका की जांच तहसीलदार को सौंपी है। वहीं जिन जमीनों पर खनन हुआ है वहां संबंधित खातेदारों के विरुद्ध जुर्माने के नोटिस जारी किए गए हैं। साढ़ में बरईगढ़ झील व रिंद नदी किनारे अवैध खनन की शिकायत पर एसीपी घाटमपुर, खनन अधिकारी व तहसीलदार नर्वल ने जांच की थी। जांच टीम को बरईगढ़ में झील से लगी कई सरकारी जमीनों पर खनन मिला था। जांच टीम को ग्रामीणों ने बताया कि यहां से खनन कर निकाली गई मिट्टी डिफेंस कारिडोर जाने वाले साढ़-सरसौल मार्ग के चौड़ीकरण में डाली गई है। जांच टीम ने अनियमितता मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.