गोरखपुर, जून 23 -- पीपीगंज। पुलिस ने मिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे तीन डंपरों को सीज किया है। सोमवार को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने डंपरों को मिट्टी लादकर जाते देखा। जांच में वैध कागजात न मिलने पर पुलिस ने तीनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...