कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर देहात,संवाददाता। खनन अधिकारी ने बताया कि डीएम के निर्देश में जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील भोगनीपुर के ग्राम दौलतपुर कछार में संचालित खनन क्षेत्र खंड संख्या एक में बीते गुरुवार को एसडीएम भोगनीपुर एवं खनन अधिकारी की संयुक्त जांच टीम ने पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान स्वीकृत पट्टा क्षेत्र से बाहर कुल 7972.30 घनमीटर साधारण बालू का अवैध खनन एवं परिवहन पाया गया। साथ ही खनन स्थल पर कई स्थानों पर पानी भराव की स्थिति भी पाई गई, इससे पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। जांच में पट्टाधारक इंदर सिंह द्वारा की गई अनियमितताओं के कारण अनुमानित राजस्व क्षति रुपये 43,26,704 तय की गई। प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.