अवैध खनन में पकड़े छह वाहन, वसूल होंगे दस लाख रुपये
बरेली, जून 26 -- अवैध खनन व खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहेड़ी थाने के उनई गांव में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन एवं खनिज परिवहन में संलिप्त पाई गईं। टीम को देखकर वाहन चालक एवं संचालक वाहनों को लेकर जंगल की ओर भागने लगे। टीम ने लगभग एक किलोमीटर तक पीछा कर सभी वाहनों को पकड़ लिया। सभी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना बहेड़ी की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त दो दिन पूर्व भी तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत थाना सुभाषनगर में अवैध खनन में संलिप्त 1 जेसीबी को सीज किया गया था। उक्त प्रकरणों में संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है, जिसमें लगभग 10 लाख से अधिक की वसूली प्रस्तावित है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.