अवैध खनन में दो प्राथमिकी ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार
बगहा, जून 2 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। क्षेत्र में अवैध बालू खनन और भंडारण के खिलाफ खनन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। खान निरीक्षक ऋत्विक कुमार श्रीवास्तव एवं कोमल कुमारी के आवेदन पर वाल्मीकिनगर थाना में अवैध खनन के मामले में कांड दर्ज किया गया है। संयुक्त छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थलों पर अवैध खनन की जांच में लगभग 21,338 सीएफटी सफेद बालू के अवैध उत्खनन का मामला सामने आया। इससे बिहार सरकार को करीब 17.85 लाख रुपये के राजस्व की क्षति होने का आकलन किया गया है। इस मामले में संबंधित जमीन मालिकों एवं अज्ञात खननकर्ताओं के विरुद्ध बिहार खनिज नियमावली, 2019 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। इसी क्रम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.