अवैध खनन में तीन वाहन सीज
सीतापुर, मई 22 -- हरगांव। थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को दतेली-हरगांव मार्ग पर अवैध रूप से मिट्टी ढुलाई कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज किया है। वाहनों को हरगांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जिला खनन अधिकारी शालिनी सिंह ने बताया कि जांच के दौरान तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खनन की मिट्टी लेकर जाती मिलीं। चालक से मिट्टी परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और अनुमति पत्र मांगे गए, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.