कटिहार, मार्च 9 -- फलका। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर फलका पुलिस ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र के निसुंदरा पुल समीप बरंडी नदी में अवैध मिट्टी खनन करने के आरोप में तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है। छापेमारी के क्रम में मौके से ट्रैक्टर चालक फरार बताया जाता है। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर निसुंदरा पुल समीप बरंडी नदी किनारे अवैध मिट्टी खनन करने के मामले में छापेमारी की गयी। छापेमारी के क्रम में पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद तीन अवैध मिट्टी लदे ट्रैक्टरों को जब्तकर थाना लाया गया है। वहीं ट्रैक्टर स्वामी के सत्यापन हेतु परिवहन विभाग एवं अवैध खनन को लेकर खनन विभाग को सूचना दे दिया गया है। पुलिस के इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन माफियाओं के बीच हड़क...