अवैध खनन में तीन जेसीबी, तीन डंपर सीज
कौशाम्बी, जुलाई 31 -- डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार जिला खान अधिकारी व इंस्पेक्टर ने 24 घंटे अभियान चलाकर आठ वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। इसमें तीन जेसीबी, तीन डंपर मिट्टी के अवैध खनन में शामिल रहे तो दो डंपर ओवरलोड बालू लेकर परिवहन करते मिले। अभियान चलाकर खनन टीम द्वारा की गई कार्रवाई से हड़कम्प मचा है। डीएम ने अवैध खनन, परिवहन को लेकर खनन व परिवहन को विभाग को सख्त निर्देश दे रखा है। उनके निर्देश के क्रम में गुरुवार की सुबह से लेकर शुक्रवार की सुबह तक जिला खान अधिकारी चंद्र प्रकाश जायसवाल व खनन इंस्पेक्टर शत्रुघन सिंह द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन जेसीबी मिट्टी का अवैध खनन करते मिली तो इतने की डंपर मिट्टी का अवैध तरीके से परिवहन करते पाये गए। सभी छ: वाहनों को सदर कोतवाली में सीज कर दिया गया। इसके अलावा मंझनपुर कोतवाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.