शामली, मई 5 -- थानाभवन। थानाभवन के ऊन रोड पर एआरटीओ रोहित राजपूत ने अवैध खनन में लिप्त एक डंपर को पकड़कर उस पर Rs.61000 का जुर्माना लगाया और वाहन को थाने में खड़ा करा दिया। मंगलवार को एआरटीओ रोहित राजपूत की टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ऊन रोड पर एक डंपर संदिग्ध हालत में पाया गया। जांच के दौरान वाहन के कागजात एवं खनन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं मिले, जिस पर कार्रवाई करते हुए डंपर को तत्काल सीज कर दिया गया। एआर टी ओ का कहना है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.