रामनगर, मार्च 10 -- रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देश में सुरक्षा बल ने कोसी नदी क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान विभाग ने चार डंपर और वन विभाग के वाहनों की रेकी कर रही एक बाइक को पकड़ा है। बताया कि इस दौरान अभियान में लंबी घाट से एक डंपर को अवैध खनन करते पकड़ा, राजकीय वाहन की रेकी करते एक फील्डर की बाइक और बंजारी बंद क्षेत्र से दो डंपरों को अवैध खनन करते पकड़ा। उन्होंने बताया कि कालूसिद्ध क्षेत्र से भी एक डंपर को अवैध खनन करते हुए पकड़ा है। जिसे पापड़ी चौकी में खड़ा किया गया। साथ ही अवैध खनन कर रहे चार ट्रॉलियों को छोड़कर आरोपी भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.