हाजीपुर, जनवरी 11 -- लालगंज,संवाद सूत्र। उजला बालू खनन के मामले में खनन विभाग ने छापेमारी कर ट्रैक्टर सहित चालक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक लालगंज थाना क्षेत्र के जहानाबाद गंडक नदी घाट पर उजला बालू का खनन हो रहा था। जिसकी गुप्त सूचना पर आकांक्षा गुप्ता, खनन निरीक्षक वैशाली के द्वारा छापेमारी की गई। जिस दौरान एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया तथा चालक के साथ ट्रैक्टर पर दो सिपाही को बैठा कर उक्त ट्रैक्टर को लालगंज थाना ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने पोझिया नहर के पास उक्त ट्रैक्टर को पलटने का प्रयास किया। जिसमें ट्रैक्टर पर बैठे होमगार्ड जवान ऋतुराज एवं संजय कुमार को बचने के क्रम में हल्का चोट भी लगा है। ट्रैक्टर पलटने के दौरान ढ़ाला पर लोड उजला बालू जमीन पर गिर गया। खनन निरीक्षक आकांक्षा गुप्ता ने पुलिस बल के द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.