अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
गाज़ियाबाद, जून 17 -- लोनी, आयुष गंगवार। लोनी में अवैध खनन की शिकायत पर बुधवार तड़के प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। इस दौरान खनन कर रहे आरोपी फरार हो गए और टीम ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिया। लोनी के पचायरा गांव में यमुना नदी से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। उपजिलाधिकारी दीपक सिंघनवाल ने बताया कि बुधवार तड़के चार बजे टीम बनाकर पचायरा गांव में छापेमारी की गई थी। इस दौरान मौके पर बड़ी मात्रा में अवैध खनन होता मिला। टीम को देखकर खनन करने वाले फरार हो गए। मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुआ है। इसमें रेत भरा हुआ है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त ट्रैक्टर मालिक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.