अमरोहा, अप्रैल 13 -- ​हसनपुर। खनन अधिकारी केबी सिंह के नेतृत्व में शनिवार देर रात टीम ने दीपपुर के जंगल से अवैध खनन में संलिप्त एक हाइड्रा मशीन और मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। ​खनन अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है। दोनों वाहनों को सीज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...