श्रावस्ती, मई 14 -- श्रावस्ती। जमुनहा तहसील के ग्राम जमुनहा के बालापुर व तिघड़वा गांव के पास धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। इसकी सूचना कुछ लोगों ने एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय को दी। सूचना पर एसडीएम ने मल्हीपुर पुलिस की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान वहां कई ट्रैक्टर ट्राली व खनन मशीन मौजूद मिली। अवैध खनन कर रहे लोग पुलिस व राजस्व टीम व पुलिस टीम को देख अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। इस दौरान एसडीएम ने बालापुर निवासी राम निवास पुत्र साबित राम के एक ट्रैक्टर ट्राली व जादी प्रकाश पुत्र राम प्रसाद निवासी परसोहना के रोडावेटर को मल्हीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने बताया कि पकड़े गए वाहनों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार ट्रैक्टर ट्राली व उनके स्वामी तथा चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...