फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- नूंह, केशव भारद्वाज। पिनंगवा थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और एवीटी स्टाफ की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई अरावली पर्वत श्रृंखला के अंतर्गत गांव वाजिदपुर क्षेत्र में की गई। जांच के लिए जब पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक ट्रैक्टर-ट्राली अवैध रूप से पत्थर खनन करते हुए पाई गई। टीम द्वारा जब वाहन को रोकने और चालक को काबू करने का प्रयास किया गया, तो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में लेकर थाना अहाता पिनंगवा में खड़ा कर दिया। जब्त किए गए वाहन का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया है। इसके साथ ही सिविल माइनिंग स्टाफ, नूंह को सूचना देकर वाहन को अवैध खनन के मामले में सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ...