मधुबनी, दिसम्बर 5 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। अवैध खनन करने के मामले में जिला खनन पदाधिकारी ने साहरघाट में मिट्टी लदी ट्रॉली के साथ एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। मामला शुक्रवार को रामजानकी चौक के पास का है। खनन पदाधिकारी अश्विनी कुमार ने इस संबंध में एक लाख नौ हजार दो सौ चौबीस रुपये का चलान बतौर जुर्माने के तौर पर काटा है। उन्होंने जब्त ट्रैक्टर और ट्रॉली को अगले आदेश तक के लिए साहरघाट पुलिस के हवाले कर दिया। धौसनदी से मिट्टी का अवैध खनन किये जाने की जानकारी उन्होंने दी। जब्त ट्रैक्टर और ट्रॉली मधवापुर थाना क्षेत्र के बैरवा गांव निवासी राम अधीन यादव का बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.