चंदौली, जून 26 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है। बीते शनिवार डैना गांव में अवैध खनन की शिकायत पर तहसीलदार अनुराग सिंह के नेतृत्व में खनन और पुलिस विभाग ने छापा मारकर मौके से जेसीबी को जब्त कर कार्रवाई में जुट गई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश गुरुवार की देर रात जेसीबी संचालक, डैना प्रधान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विभागीय कार्रवाई से खलबली मची है।डैना गांव में बीते शनिवार की रात में जिला खनन अधिकारी प्रदीप राज तहसीलदार अनुराग सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर छापा मारा था। जहां मौके पर एक जेसीबी को जब्त कर लिया गया। इसके उपरांत तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायत कर्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ख...