नवादा, मार्च 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अवैध खनन के आरोप में खनन विभाग व पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों पर की गई संयुक्त छापेमारी में जेसीबी व ट्रक समेत 09 वाहनों को जब्त कर लिया गया। घटना रविवार की बतायी जाती है। जब्त किये गये वाहनों में 01 जेसीबी, 01 ट्रक व 07 ट्रैक्टर शामिल हैं। इनमें से 06 वाहनों को बालू के अवैध खनन व 03 वाहनों को पत्थर के अवैध खनन में जब्त किया गया है। ताजा घटनाक्रम में खनन व पुलिस की संयुक्त टीम ने नारदीगंज के इचुआ-करना पंचायत के बगुली गांव के समीप नदी में अवैध बालू खनन में जुटे 01 जेसीबी को जब्त कर लिया। वहीं पुलिस ने हिसुआ-नवादा मार्ग पर खानपुर के समीप खनन विभाग के साथ छापेमारी में बालू लदे 02 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। जबकि नगर थाना के मूसन बिगहा के समीप बालू लदा 01 ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया। वहीं मुफस्सिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.