अवैध खनन में जेसीबी और ट्रैक्टर खनन विभाग ने किया सीज
मऊ, जून 27 -- घोसी। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित पुलिस चौकी से ठीक 100 मीटर की दूरी पर खनन माफियाओं द्वारा जेसीबी से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी ढोई जा रही थी। लोगों की शिकायत पर पहुंचे खनन अधिकारी ने एक जेसीबी व मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया, जबकि खनन माफिया भागने में सफल रहे। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत मझवारा क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा अवैध मिट्टी खनन जोरों पर है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से खनन माफिया रात के अंधेरे में जेसीबी से धड़ल्ले से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। विगत 19 जून 2026 खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्राली से धक्का लगने से स्नेहित राय और जय उर्फ सन्नी राय निवासी बेला सुल्तानपुर घायल भी हुए थे जिसके बाद दोनों पक्षों में वाद विवाद व मारपीट की घटना हुई थी। शुक्रवार की रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.