रामनगर, अप्रैल 6 -- रामनगर। तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर रेंज और वन सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने अवैध खनन में 6 वाहनों को पकड़ा है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के डीएफओ के निर्देशन, एसडीओ और रामनगर रेंज के रेंजर के नेतृत्व में नेतृत्व में वन सुरक्षा बल टीम व रामनगर रेंज स्टाफ ने संयुक्त गस्त के दौरान जुड़का क्षेत्र से एक डंपर, दो ट्रैक्टर, दो ट्रैक्टर ट्रॉली को नदी क्षेत्र से अवैध खनन व एक डंपर को गुलजारपुर बंद क्षेत्र से अवैध खनन करते पकड़ा है। वाहनों को वन अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्रवाई को लेकर गुलजारपुर चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है। डीएफओ ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...