अवैध खनन में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी सीज
बरेली, जून 22 -- फोटो फरीदपुर, संवाददाता। तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार की रात ग्राम मेवा सरफापुर में अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार शुभम पांडेय ने राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान बालू खनन कर रहे खनन कर रहे गौस मोहम्मद व कई ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन चालक अपने अपने वाहनों को छोड़कर फरार हो गए।छापेमारी के दौरान मौके पर बिना किसी वैध अनुमति के मिट्टी खनन का कार्य संचालित पाया गया। जांच में खनन कार्य में लगे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर तत्काल सीज कर दिया गया। प्रशासन ने सभी वाहनों को नियमानुसार कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में ले लिया और पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।नायब तहसीलदार शुभम पाण्डेय ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.