मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में शुक्रवार को अवैध खनन करते पुलिस ने एक हाईवा को जब्त किया है। मामले में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ बेनीबाद थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। खनन निरीक्षक दानिश अहमद और हरिओम ओझा ने बताया कि सूचना मिली कि हरखौली स्थित बागमती नदी किनारे मिट्टी का खनन किया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मिट्टी लोड हाईवा जब्त कर लिया। वाहन छोड़कर चालक भाग गया। बेनीबाद थानेदार साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.