अवैध खनन में एक जेसीबी, तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज
आजमगढ़, मई 21 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के चेवार पूरब गांव स्थित पोखरे पर अवैध खनन की सूचना मिलने पर बुधवार को जिला खनन अधिकारी ने कार्रवाई की। उन्होंने एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया। चेवार गांव स्थित पोखरे पर दो दिन से अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा था। किसी ने इसकी सूचना जिला खनन अधिकारी सूरज कुमार को दी। खबर पाकर बुधवार शाम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उस दौरान मौके पर पोखरे में जेसीबी से मिट्टी की खोदाई कर ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लोड किया जा रहा था। जिला खनन अधिकारी एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़कर देवगांव कोतवाली ले गए। तीनों वाहनों को सीज कर दिया। देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज करने के बाद जिला खनन अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.