देहरादून, मार्च 13 -- झबरेड़ा। जनपद में अवैध खनन की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बड़ी कार्रवाई की है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। प्राथमिक जांच में अवैध खनन में भूमिका संदिग्ध मिलने पर यह कदम उठाया गया। मामले की विस्तृत जांच पुलिस अधीक्षक देहात को सौंपी गई है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...