बेगुसराय, फरवरी 6 -- नावकोठी,निज संवाददाता। पुलिस ने सफेद बालू के अवैध खनन व ढुलाई के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए महेशवाड़ा क्षेत्र से एक ट्रैक्टर जब्त किया है। साथ ही, चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान एसआई रंजीत कुमार ने महेशवाड़ा स्कूल के समीप एक ट्रैक्टर पर सफेद बालू लदा हुआ देखा जिससे पानी टपक रहा था। इससे आशंका हुई कि बालू का खनन बूढ़ी गंडक नदी तट से किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया निवासी कन्हैया कुमार से बालू परिवहन से संबंधित कागजात की मांग की लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू खनन एवं ढुलाई के आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.