बेगुसराय, जनवरी 1 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के सिंहमा चौक पर बुधवार की देर रात खनन विभाग की छापेमारी ने गंगा नदी से हो रहे अवैध उजला बालू खनन के काले कारोबार को एक बार फिर उजागर कर दिया। खनन विभाग की टीम ने उजला बालू लदे हाइवा वाहन को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। वाहन का चालक तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा निवासी चंद्रमौली महतो का पुत्र हरिन्द्र महतो तथा खलासी बाढ़ थाना (पटना) क्षेत्र के परमेश्वर सिंह का पुत्र अनुराग कुमार बताया गया है। इस बाबत खनन अधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उजला बालू गंगा नदी के किस घाट से काटा गया है और इसका वास्तविक मालिक कौन है। उन्होंने कहा कि बालू के स्रोत और मालिकाना हक की जांच की जा रही है और जांच के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.