बाराबंकी, जून 13 -- देवा शरीफ। देवा में चार लोगों की मौत के बाद भी खनन बंद नहीं हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में पुलिस और विभागीय अधिकारियों के साठ गांठ से बीती रात भी मऊ जानीपुर, लालपुर और बिशुनपुर क्षेत्र में खनन होता रहा। रोड पर खनन कर मिट्टी भर कर ट्रैक्टर ट्राली और डंपर धड़ल्ले से फर्राटा भरते रहे। रात के समय रोड पर दौड़ने वाले खनन में लगे डंपरों से लोगों को जान बचाना दुश्वार हो रहा है। लोगों का कहना है कि रात में चलने वाले डंपरों पर रोक नहीं लगाई गई तो किसी दिन फिर बड़ा हादसा हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...