गया, जून 3 -- गया जी में अवैध खनन के काले कारोबार पर प्रशासन ने ऐसा शिकंजा कसा है कि खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। डीएम शशांक शुभंकर के निर्देश पर खनन विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो महीनों में जिलेभर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध खनन के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। अप्रैल और मई 2026 के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में 281 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध खनन और परिवहन में लगी 93 गाड़ियों जब्त की गईं। 52 एफआईआर दर्ज कर 18 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई की इस रफ्तार ने अवैध कारोबारियों की नींद उड़ा दी है।खनन यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर सख्ती: दो माह में दो करोड़ 80 लाख का जुर्माना विभाग ने अवैध खनन से जुड़े लोगों पर दो करोड़ 80 लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है। आर्थिक मोर्चे पर की गई यह कार्रवा...