गुमला, मार्च 19 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला टास्क फोर्स खनन की बैठक में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने अवैध खनन,भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। गुरुवार को आयोजित इस बैठक में डीसी ने अधिकारियों को बालू,पत्थर सहित अन्य खनिजों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण करने और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाने को कहा। उन्होंने नदियों और उनसे जुड़े मार्गों पर विशेष निगरानी रखने तथा अवैध बालू भंडारण और परिवहन के विरुद्ध नियमित छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के 18 बालू घाटों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए संबंधित बीडीओ को ग्राम सभा की स्वीकृति सुनिश्चित करने को कहा।डीसी ने कहा कि नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालू की उपलब्धता बेहतर होगी। उन्होंने टास्क फोर्स को प्राप्त शिकायतों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.