अवैध खनन पर लगायें लगाम, अस्पतालों की सुधरे हालत
सराईकेला, सितम्बर 28 -- झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने सरायकेला-खरसावां जिले का दौरा कर विकास योजनाओं और विभागीय कार्यों की सघन समीक्षा की। परिसदन सभागार में समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समिति ने कहा कि सदर अस्पताल, सीएचसी समेत जिले के अन्य सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों और आवश्यक दल-बल की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना समेत सरकार की अन्य सभी स्वास्थ्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र और योग्य लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा गया। स्कूली शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में प्राक्कलन समिति ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। समिति ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.