गिरडीह, मार्च 26 -- गिरिडीह। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने बुधवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक की। कहा कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि खनन क्षेत्रों में नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाया जाए और अवैध रूप से खनिजों का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करनेवालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि खनन कार्य पूरी तरह से नियमों के अनुरूप हो और सरकार को राजस्व की हानि न हो। उन्होंने खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन को संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखें। चेक पोस्ट और पिकेट पर वाहनों की नियमित जांच की जाए। ओवरलोडिंग और बिना चालान के खनिज परिवहन करनेवाले वाहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.