धनबाद, मार्च 15 -- बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के एनटी एसटी और कुजामा ओसीपी प्रबंधन द्वारा एक टीम बनाकर शनिवार को कोलियरी क्षेत्र में अवैध उत्खनन व अनधिकृत प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से व्यापक जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्रबंधन की टीम ने कोलियरी के विभिन्न मुहल्लों व क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को खदानों में अवैध रूप से प्रवेश न करने के लिए जागरूक किया। अभियान के दौरान टीम ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से स्थानीय लोगों को बताया कि खदान क्षेत्र में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित है। खदानों में कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी व्यक्ति को अवैध रूप से खदान क्षेत्र में प्रवेश नहीं करना चाहिए और न ही कोयले की अवैध कटाई या ढुलाई करनी चाहिए। टीम ने विभिन्न स्थानों पर जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.