अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, एसडीओ ने किया निरीक्षण
पूर्णिया, मई 9 -- मीरगंज, एक संवाददाता।धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों एवं गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने शनिवार को धमदाहा अंचलाधिकारी कुमार रविद्रनाथ के साथ मीरगंज थाना क्षेत्र के खत्ताकानी पहुंचकर संभावित अवैध खनन स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र का बारीकी से जायजा लिया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी एकत्र की। बताया जा रहा है कि इलाके में मिट्टी एवं बालू के अवैध उठाव की शिकायत लगातार प्रशासन को मिल रही थी। इसी के आधार पर एसडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की।
अवैध गतिविधियों के संकेत हालांकि निरीक्षण के दौरान मौके पर कोई व्यक्ति अवैध खनन करते नहीं पकड़ा गया, लेकिन स्थल की स्थिति एवं स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.