अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती जेसीबी, दो ट्रक सीज सीज किए
मैनपुरी, जून 21 -- जनपद में अवैध खनन एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील करहल के ग्राम मोहम्मदपुर में बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध खनन की शिकायत मिलने पर उप मजिस्ट्रेट करहल के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। जांच के दौरान सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खनन कार्य होता पाया गया। प्रशासनिक टीम ने मौके पर खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन, दो ट्रक और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थानाध्यक्ष कुर्रा के सुपुर्द कर दिया। खनिज विभाग द्वारा वाहनों के सत्यापन के दौरान ट्रक संख्या यूपी-82 एटी-7577 और ट्रक संख्या यूपी-75 सीटी-6162 को निर्धारित क्षमता से अधिक मोरंग का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन चालक मौके पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद दोनों ट्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.