गोरखपुर, जून 29 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने सोमवार को दो जेसीबी मशीन और तीन डंपर सीज कर दिए। एसडीएम गोला अमित कुमार जायसवाल और नायब तहसीलदार जयप्रकाश क्षेत्र के निरीक्षण पर निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गोला-बड़हलगंज मार्ग पर महुलिया पोयल गांव के पास खेत में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है।टीम मौके पर पहुंची तो एक जेसीबी मशीन और दो मिट्टी लदे डंपर मिले। अधिकारियों ने खनन से संबंधित अनुमति पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे, लेकिन मौके पर मौजूद लोग कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने कुछ दूरी पर चौतीसा गांव के पास भी छापेमारी की, जहां एक अन्य जेसीबी और एक डंपर अवैध खनन में लगे मिले। दस्तावेज न होने पर दोनों जेसीबी और तीनों डंपरों को जब्त कर गोला तहसील परिसर में सीज क...