बलरामपुर, जून 24 -- तुलसीपुर, संवाददाता। नकटी नाला क्षेत्र में हो रहे अवैध मिट्टी व बालू खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। खनन विभाग की टीम ने मोतीपुर क्षेत्र से अवैध रूप से खन सामग्री का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर तुलसीपुर थाने में सीज कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहां एक ट्रैक्टर ट्राली पर अवैध खनन में शामिल ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर वाहन को सीज कर दिया। खनन निरीक्षक मोहम्मद हकीम ने बताया कि तुलसीपुर क्षेत्र में अवैध खनन व खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...