सुल्तानपुर, जून 7 -- जयसिंहपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। रविवार को तहसीलदार मयंक मिश्र ने कोतवाली क्षेत्र के सरैया हरदो गांव में तालाब के भीटे से हो रहे अवैध खनन पर छापेमारी कर दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली और एक लोडर मशीन को जब्त कराया। सभी वाहनों को कोतवाली जयसिंहपुर में दाखिल कराते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तहसीलदार ने बताया कि मौके पर मिट्टी की खुदाई कर ढुलाई की जा रही थी। जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आरटीओ पंजीकरण संख्या अंकित नहीं मिली। वहीं खनन संबंधी अनुमति पत्र अथवा अन्य आवश्यक अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके। यह भी पढ़ें- अवैध खनन व परिवहन में 03 ट्रैक्टर और एक ट्रक जब्त,05 लाख लगा जुर्माना इसके बाद वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई। प्रशासन की...