औरैया, जून 10 -- सहार, संवाददाता। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग और थाना सहार पुलिस ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद अवैध खनन और परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव ने थाना सहार पुलिस के सहयोग से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान चार ट्रैक्टर पकड़े गए, जिनमें से तीन ट्रैक्टर मिट्टी से लदे हुए थे, जबकि एक ट्रैक्टर खाली अवस्था में मिला। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाना सहार परिसर में खड़ा कराया गया है। यह भी पढ़ें- सहरसा: अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त खनन विभाग की टीम अब पकड़े गए वाहनों के दस्तावेजों और खनन संबंधी वैध अनुमति पत्रों की जांच कर रही है। जां...