अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करें : उपायुक्त
गोड्डा, जुलाई 29 -- जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में खनन विभाग की समीक्षात्मक बैठक बुलाई गई। बैठक में जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण की वर्तमान स्थिति, पूर्व में संचालित छापामारी अभियानों की प्रगति की विभागवार कार्रवाई एवं कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिए गए कि बिना वैध चालान अथवा परिवहन अनुमति के खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। ऐसे वाहनों को जब्त करते हुए संबंधित व्यक्तियों पर विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में अवैध खनन की रोकथाम के लिए सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विशेष बल दिया गया। यह भी पढ़ें- किसी भी परिस्थिति म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.