अवैध खनन पर पुलिस-राजस्व टीम का शिकंजा, 11 ट्रॉलियां सीज
सहारनपुर, मई 20 -- अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान बिना वैध प्रपत्रों के रेत से लदे 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 5 सिंगल ट्रॉली (चार टायर) पकड़ी गईं। टीम ने सभी वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- अवैध खनन करते दर्जन भर ट्रक सीज यह भी पढ़ें- उपखनिज ढुलाई कर रहे 636 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 2.93 करोड़ जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.