हरिद्वार, जून 10 -- रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह कार्रवाई करते हुए चार भैंसा-बुग्गियों को जब्त किया। ये भैंसा-बुग्गियां टिहरी विस्थापित क्षेत्र स्थित नदी रपटे से अवैध रूप से रेत और बजरी का खनन कर रही थीं। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके पर कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त सभी चार भैंसा-बुग्गियों को कब्जे में ले लिया। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर पुलिस ने की कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...