गुमला, मई 7 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के उर्मी चौक के समीप पुलिस ने अवैध खनन और बिना वैध दस्तावेज गिट्टी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिट्टी लदे एक ट्रैक्टर और एक हाइवा को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में बिना वैध कागजात के गिट्टी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उर्मी चौक के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने गिट्टी लदे एक ट्रैक्टर और एक हाइवा को रोककर जांच शुरू की। पुलिस की कार्रवाई देख दोनों वाहनों के चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- गोला में अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना ले आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...