झांसी, अप्रैल 30 -- झांसी। अवैध खनन पर लगाम कसने डीएम सख्त तेवर में है। उन्होंने अवैध खनन पर पट्टा धारकों से डेढ़ करोड़ रुपए जमा कराने की तैयारी कर ली है। एडीएम एसडीएम को निर्देश दिए कि मौका मुआयना करें। उन्होंने सार्वजनिक संपंत्ति नुकसान नियमों के तहत कार्रवाई की। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि आवंटित क्षेत्र सीमा से बाहर खनन कार्य करने एवं नियम विरुद्ध खनन कार्य करने व नदी के मुख्यधारा में खनन और खनिजों का कृत्रिम अभाव पैदा कर कालाबाजारी में जुटे माफिया तत्वों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण निवारण संशोधन अधिसूचना लागूअवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जिलाधिकारी ने कहा कि बालू, मौरंग, गिट्टी जैसे खनिज जिनका आम आदमी से सीधा जुड़ाव है। इनकी कालाबाजारी करते हुए कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी ना...