अवैध खनन पर तत्काल और सख्त कार्रवाई के लिए वित्त मंत्री ने उपायुक्त को लिखा पत्र
पलामू, जून 13 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध मोरंग खनन और उसके परिवहन को लेकर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने शनिवार को पलामू के उपायुक्त को पत्र लिखकर अवैध खनन पर तत्काल और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने कहा है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध रूप से मोरंग का उत्खनन कर पड़ोसी राज्यों तक भेजा जा रहा है, जिससे झारखंड सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही है। हाल ही में छतरपुर के देवगन-रेगनिया गांव के समीप अवैध मोरंग उत्खनन में संलिप्त पोकलेन, हाइवा समेत अन्य वाहनों को पकड़ा गया है। इसके बावजूद जिले के कई इलाकों में यह गतिविधि लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- पलामू में चल रहा था अवैध खनन, मंत्री राधाकृष्ण किशोर बन गए 'सिंघम'; मशीनें जब्तअवैध खनन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.