अवैध खनन पर डीएम सख्त, लंबित आरसी वसूलने के निर्देश
बरेली, मई 22 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर/ राजस्व कार्यों, सीएम डैशबोर्ड और अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए भूमि चयन के विषय में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई। डीएम ने अवैध खनन को लेकर नाराजगी जताते हुए सख्ती के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी अवैध खनन न होने पाए। बैठक में तहसीलवार राजस्व वसूली की भी समीक्षा की गई। ग्राम प्रधानों को जारी आरसी की वसूली कराए जाने के निर्देश दिए गए। तहसीलों में 10 लाख रुपए से अधिक बकाया आरसी पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने मंडी, औषधि, गन्ना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, परिवहन, गेहूं खरीद आदि की भी समीक्षा की। बैठक में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने बताया कि सभी तहसीलों को गाटा सूची अपडेट करके देना होता है क्योंकि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.