रामगढ़, मई 23 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू में शनिवार को खान निरीक्षक, जिला खनन कार्यालय, रामगढ़ की ओर से  पतरातु थाना के ग्राम सांकुल के पास से अवैध बालू लगा एक ट्रैक्टर जेएच23बी5996 पकड़ा गया। ट्रेक्टर के डाला पर लगभग 100 घनफीट बालू लदा था। वहीं बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं दिखाया गया। जिसके बाद लदे बालू को विधिवत जप्त किया गया। साथ ही ट्रैक्टर के मालिक तथा अज्ञात चालक के विरूद्ध सरकारी संपति की चोरी, खनन राजस्व का क्षति के आलोक में तथा खान एवं खनिज अधिनियम, 1957 के धारा 4, 21, झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 यथा संशोधित के नियम 54 के तहत पतरातु थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी। यह भी पढ़ें- जोकीहाट में अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का बड़ा डंडा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...