अवैध खनन पर जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार, पट्टा निरस्त कर एक करोड़ का लगाया जुर्माना
उरई, मई 28 -- उरई। अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिला प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। तहसील कालपी के ग्राम पथरेहटा स्थित बालू/मौरम खनन पट्टे को निरस्त कर एक करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाया गया है। जिलाधिकारी की इस सख्त कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा है। ग्राम पथरेहटा के गाटा संख्या 747, खंड संख्या-02, रकबा 16.194 हेक्टेयर में संचालित खनन पट्टा अनीस खान निवासी गुलौली मुस्तकिल कालपी के नाम आवंटित था। जिलाधिकारी की जांच में यह पट्टा अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पट्टा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया और एक करोड़ से अधिक का जुर्माना अधिरोपित कर दिया। प्रशासन ने दो टूक कहा कि जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और राजस्व चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.