चित्रकूट, फरवरी 5 -- चित्रकूट। संवाददाता पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव के पास बागेन नदी में अवैध खनन की जानकारी पर संयुक्त टीम ने छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। चालक ट्रैक्टर और ट्राली छोंडकर मौके से भाग निकले। टीम ने मौके में मिले दो ट्रैक्टर व चार ट्रालियां अपने कब्जे में ली है। एसडीएम राजापुर फूलचंद्र यादव ने बताया कि चालकों ने ट्रैक्टर लेकर भागने का प्रयास किया था। लेकिन टीम के पहुंचने पर पकड़े जाने के भय से चालक भाग गए है। अवैध खनन कराने वालों की जानकारी की जा रही है। संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। टीम में सीओ राजापुर राजकमल व थाना प्रभारी पहाड़ी प्रवीण सिंह भी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.